चक्रधरपुर, जुलाई 21 -- चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा.खड़गपुर और हावड़ा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर रोलिंग ब्लॉक लिया गया। इसके कारण चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली ट्रेन नंबर 12871/12872 हावड़ा जुनागढ़ हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 68025/68026 चक्रधरपुर राउरकेला चक्रधरपुर सारंडा मेमू और ट्रेन नंबर 18109/18110 टाटा इतवारी टाटा एक्सप्रेस मंगलवार को रद्द रही। आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को रद्द 7 जोड़ी ट्रेनें रद्द रही। वहीं दो जोड़ी मेमू महुदा व आद्रा में शार्ट टर्मिनेट की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...