समस्तीपुर, मार्च 7 -- समस्तीपुर। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव के स्तर से जारी निर्देश के बाद भी अभी तक शहर में अवैध रूप से संचालित मछली व मीट की दुकानों को नहीं हटाया गया है। खुले में ये दुकानें बेधड़क जैसे-तैसे चलाई जा रही हैं। नगर निगम के स्तर से इन्हें हटाने के नाम पर केवल ऐसी दुकानों के मार्ग में माइकिंग कर कागजी खानापूर्ति कर दी है। जबकि, विशेष अभियान चला कर अवैध सभी दुकानों को हटा कर विधिवत रूप से दुकानों को अन्यत्र व्यवस्थित व सुरक्षित स्थान पर जगह देकर संचालन कराना है। ऐसा नहीं कराने से आम लोगों को इन दुकानों के कारण परेशानी हो रही है। साथ ही इन दुकानों के द्वारा गंदगी भी फैला कर वातावरण को प्रदूषित कर रहे हैं। बता दें, कि नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव ने जिले में समस्तीपुर नगर निगम के नगर आयुक्त के अलावा अन्य ...