बगहा, मई 28 -- बेतिया, विधि संवाददाता। व्यवहार न्यायालय बेतिया की सब जज-5 डॉ. स्वाति दुबे की अदालत ने वर्ष 2019 से लंबित बहुचर्चित वाद संख्या 11/2019, किशोरी देवी बनाम बिहार सरकार एवं अन्य मामले में जिला प्रशासन और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों को अनुपालन सुनिश्चित करने का सख्त आदेश दिया है। यह भी पढ़ें- कलेक्ट्रेट की वाहन सफारी स्टॉर्म को कोर्ट लेगा आपने कब्जे मेंन्यायालय का आदेश न्यायालय द्वारा पारित आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के बावजूद अधिकारियों द्वारा समय पर संतोषजनक प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया, जबकि कई अवसर प्रदान किए गए थे। न्यायालय आदेश में उल्लेख किया गया है कि 21 मई 2026 को सामान्य चिकित्सक द्वारा समय की मांग की गई थी। न्यायालय को सूचित किया गया कि संबंधित अधिकारी मामले के समाधान के...