मोतिहारी, फरवरी 27 -- मोतिहारी। डीएम के जनता के दरबार में शुक्रवार को कुल 44 आवेदनों पर सुनवाई की गयी जिसमें कुछ का निपटारा भी किया गया। विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत लगभग 150 से अधिक रात्रि प्रहरी ने जून 2024 से मानदेय भुगतान नहीं करने की शिकायत लेकर जनता दरबार में उपस्थित हुए। जिस पर डीईओ को अविलंब भुगतान करने का निर्देश दिया गया। वहीं 19 दिसम्बर 2025 को रात्रि प्रहरी शिकायत लेकर आए थे तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी। उनसे स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया है। डॉ राधाकृष्णन सभागार में जनता दरबार एडीएम पीजीआरओ शैलेन्द्र कुमार भारती समेत अन्य अधिकारी सुनवाई कर रहे थे। प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए अपर समाहर्ता श्री भारती ने कहा कि जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से कार्रवा...