भागलपुर, फरवरी 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बीएन कॉलेज प्रशासन को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर बताया कि टीएमबीयू प्रशासन द्वारा स्पष्ट आदेश जारी किए जाने के बावजूद एससी-एसटी छात्रों समेत सभी वर्गों की छात्राओं से नामांकन शुल्क लिया जा रहा है। इस मौके पर एबीवीपी बीएन कॉलेज मंत्री हिमांशु सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार सभी वर्ग की छात्राओं एवं एससी-एसटी छात्रों का नामांकन नि:शुल्क होना चाहिए, बावजूद महाविद्यालय में शुल्क वसूला गया, जो पूरी तरह से अनुचित है। ज्ञापन के बाद न केवल महाविद्यालय प्रशासन ने इस तरह के छात्रों से नामांकन शुल्क लेना तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया बल्कि लिए गये नामांकन शुल्क को वापस करने का आश्वासन भी दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...