मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में फीस का मुद्दा गरमाता जा रहा है। शनिवार को विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस में संयुक्त छात्र संगठन की बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि विवि प्रशासन के आदेश के बावजूद फीस ली जा रही है। बैठक में इसके खिलाफ आंदोलन का निर्णय लिया गया। छात्र राजद नेता चंदन यादव ने कहा शिक्षा विभाग का विश्वविद्यालयों को आदेश है कि स्नातक एवं स्नातकोत्तर की पढ़ाई में सभी वर्ग की लड़कियों एवं एससी-एसटी के लड़कों को किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लगेगा। बावजूद इसके यहां शुल्क लिया जा रहा है। 11 फरवरी को विश्वविद्यालय ने एक पत्र जारी कर कहा था कि अब यूजी और पीजी में शुल्क नहीं लगेगा। इसके बाद भी महाविद्यालयों द्वारा शुल्क लिया जा रहा है। एआईएसएफ के ज़िला अध्यक्ष महिपाल ओझा, बिहार छात्र संघ के विश्वविद्यालय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.