आदेश के बाद भी नहीं हो पाया सत्यापन, गोशालाओं में सूखे भूसे से चल रहा काम
गंगापार, जून 16 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। दस दिन पहले सीडीओ प्रयागराज ने सभी गोशालाओं के नोडल प्रभारियों को उनके क्षेत्र में आने वाले गोशालाओं के चरी, चारे और भूसे के सत्यापन का निर्देश दिया था, लेकिन अभी तक मांडा क्षेत्र के किसी भी गोशाला का सत्यापन नहीं हो पाया है।मांडा की एक गोशाला से जुड़े वरिष्ठ पशुधन अधिकारी ने बताया कि सीडीओ प्रयागराज ने सभी गोशाला केंद्रों के नोडल अधिकारियों को छह जून को निर्देशित किया था कि गोशाला के भूसा स्टाक का सत्यापन कर रिपोर्ट दें, लेकिन अभी तक मांडा के पांच में से किसी भी गोशाला का सत्यापन नहीं हो पाया है। यह भी पढ़ें- हरा चारा तो दूर, एक महीने से धूप में रह रहे गोवंश यही वजह है कि अभी हरे चारे का इंतजाम भी लंबित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.