आदेश के बाद कार्यमुक्त नहीं हुए सचिव
बाराबंकी, जून 3 -- दरियाबाद, संवाददाता। दरियाबाद ब्लॉक में पिछले 8 वर्ष 7 माह से तैनात सचिव राधेश्याम मिश्र का स्थानांतरण पूरेडलई ब्लॉक कर दिया गया है। प्रभारी जिला पंचायतराज अधिकारी रहते हुए भूषण कुमार ने 30 मई को स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए थे। लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें ब्लॉक से रिलीव नहीं किया जा सका है। यह तबादला शासन की स्थानांतरण नीति के दायरे में आने के बाद किया गया है, ऐसे में कार्यमुक्ति में हो रही देरी कई सवाल खड़े कर रही है। खंड विकास अधिकारी संस्कृता मिश्र ने बताया कि संबंधित सचिव इस समय चिकित्सा अवकाश पर हैं। यह भी पढ़ें- पदोन्नति पाकर एआर बने प्रयागराज मंडल के डीआर गुरुवार को उन्हें कार्यमुक्त कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.