आदेश कुमार को प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर हर्ष
कन्नौज, मई 29 -- छिबरामऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने जनपद गौतम बुध नगर में रह रहे नगर के ऊंचा जेरकिला निवासी आदेश कुमार श्रीवास्तव को प्रदेश महासचिव, पिछड़ा वर्ग विभाग मनोनीत किया है। मनोनयन पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस संगठन में उनकी सक्रिय अभिरुचि, पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप पिछड़ा वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वह अधिक से अधिक पिछड़े वर्ग के लोगों को कांग्रेस से जोडक़र संगठन को मजबूत करेंगे। इस अवसर पर आदेश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, प्रियंका गांधी, अविनाश पांडेय, डॉ.अनिल जयहिंद, अजय राय एवं मनोज यादव का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.