मुजफ्फर नगर, जून 10 -- छपार रामपुर तिराहा स्थित भाकियू तोमर के कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि किसानों के लिए देहात क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन बस सेवा के तहत अनुबंधित रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया गया है, ताकि किसानों को सुगम यातायात सेवा मिल सके। लेकिन, कुछ बस मालिकों के द्वारा अपने निजी स्वार्थ के लिए बसों का उपयोग किया जा रहा है। वह बसों को देहात क्षेत्र में न चलाकर मुजफ्फरनगर से पुरकाजी रुट पर चलाकर लाभ कमाने का काम कर रहे हैं। जिन्हें मुजफ्फरनगर में जिला अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर खड़ा किया जाता है, जिससे वहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन सेवा का ग्राम प्रधान ने किया स्वागत सवारियों को गुमराह कर रुड़की तक की सवारियों को बैठाकर पुरकाजी उ...