भागलपुर, मार्च 12 -- भागलपुर। जिले में न्यायिक सेवा के लिए आदेशपाल व परिचारी पद की लिखित परीक्षा 15 मार्च को आयोजित की जाएगी। इसको लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा जिले के कुल 31 केंद्रों पर होगी। परीक्षा में करीब 15 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त कराने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती होगी। प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय से पहले केंद्र पर पहुंचने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...