गुड़गांव, अप्रैल 11 -- गुरुग्राम,साक्षी रावत। अब किताबें सिर्फ पढ़ने तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि छात्रों को खुद सिखाने का काम भी करेंगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के नए फैसले के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक स्मार्ट टेक्स्टबुक अनिवार्य होने जा रही हैं, जिनमें दिए गए क्यूआर कोड के जरिए छात्र एक क्लिक में वीडियो लेक्चर, वर्चुअल लैब और एक्सपेरिमेंट तक पहुंच सकेंगे। गुरुग्राम के करीब 40 हजार छात्रों के लिए यह बदलाव पढ़ाई को आसान, इंटरैक्टिव और ज्यादा समझने योग्य बनाने वाला साबित हो सकता है। इन स्मार्ट टेक्स्टबुक में प्रत्येक अध्याय के साथ क्यूआर कोड दिए गए हैं, जिन्हें स्कैन करते ही छात्र संबंधित विषय की वीडियो लेक्चर, प्रैक्टिकल एक्सपेरिमेंट, मॉडल टेस्ट पेपर और विस्तृत व्याख्या तक पहुंच सकेंगे। इससे छात्रों को कठिन विषयों को समझने में आसानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.