बिजनौर, मार्च 21 -- नजीबाबाद। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मंदिरो में मां दुर्गा के तीसरे स्वरुप माता चंद्रघंटा की अराधना को श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरो में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। नजीबाबाद में संतोषी माता के मंदिर, मां काली मंदिर, रमेश नगर नीलकंठ मंदिर सहित अन्य मंदिरो में भजन कीर्तन करते हुए महिलाओं ने सुखसमृद्धि की कामना की। मां की आराधना से स्वभाव में विनम्रता तो आती ही है साथ ही मुख, नेत्र और संपूर्ण काया में कांति-गुण बढ़ते हैं। महिलाओं रोली, नारियल, पुष्प, चूड़ी, चुनरी अर्पित कर माता की पूजा अर्चना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...