मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- फोटो सतीश मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता।आरडीएस कॉलेज में शुक्रवार को स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में आदि शंकराचार्य की जयंती पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसका विषय 'आचार्य शंकर और भारतीय दर्शन' था। प्रतियोगिता ऑनलाइन माध्यम से आयोजित हुई। इसमें कुल 25 प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक प्रश्न दो-दो अंक के थे। सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र के साथ प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर आने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।प्राचार्य प्रो. शशिभूषण कुमार ने कहा कि आचार्य शंकर के अद्वैत दर्शन, सांस्कृतिक पुनर्जागरण एवं भारतीय ज्ञान परंपरा में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपनी परंपरा से जुड़ने तथा उसे आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। यह ...