पिथौरागढ़, मई 9 -- संतोष आर्यन पिथौरागढ़। आदि कैलास यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की‌ संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। रोजाना ही देश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग यात्रा को सीमांत पहुंच रहे हैं। शनिवार को भी बढ़ी संख्या में लोग धारचूला पहुंचे। इधर प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 4259 इनर लाइन परमिट जारी हो चुके हैं। बीते शुक्रवार को 547 श्रद्धालुओं को इनर लाइन परमिट जारी हुए। यह भी पढ़ें- आदि कैलास यात्रियों का पहला दल रवाना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...