देहरादून, अक्टूबर 25 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 के जरिए देशभर के युवाओं को नशे से दूर रहने और फिटनेस अपनाने का संदेश दिया गया। सजग इंडिया के अध्यक्ष और सीआईएमएस कॉलेज के चेयरमैन ललित जोशी ने कहा कि 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' अभियान को देश के हर राज्य तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए 23 राज्यों से पहुंचे करीब 1100 धावकों को अभियान के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में जोड़ने की योजना है।करीब 4500 मीटर की ऊंचाई और माइनस 7 डिग्री तापमान में आयोजित अल्ट्रा मैराथन की दूरी इस बार 60 से बढ़ाकर 70 किलोमीटर की गई। दौड़ छियालेख से होते हुए गुंजी तक पहुंची। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: आदि कैलाश से पूरे देश में पहुंचेगा नशा मुक्त युवा विकसित भारत का संदेश:जोशी पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने मैराथन और अल्ट्रा मैराथन को हरी झंड...