पिथौरागढ़, मई 30 -- सौरभ सिंह पिथौरागढ़,संवाददाता। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा के नौवें दल का चौकोड़ी पहुंचने पर स्वागत हुआ। पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दीपक पंत के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों ने यात्रियों को टीका लगाकर व फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान निगम के गाइड प्रेम बिष्ट ने यात्रियों को टेलीविजन के माध्यम से यात्रा के दौरान खीचें हुए फोटो दिखाएं। यात्रियों ने आदि कैलास और ओम पर्वत दर्शनों के दौरान निगम की ओर से दी जा रही व्यवस्थाओं की सराहना की। दल ने शनिवार को पाताल भुवनेश्वर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। बाद में यात्री अल्मोड़ा रवाना हुए। यह भी पढ़ें- आदि कैलाश यात्रा के लिए रवाना हुए श्रद्धालु दल में पंजाब व कर्नाटक से तीन-तीन यात्री, महाराष्ट्र, राजस्थान व छत्तीसगढ़ से दो-दो यात्री और मध्य प्रदे...