रांची, अक्टूबर 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जनजातीय सशक्तिकरण के क्षेत्र में झारखंड राज्य ने एक बार फिर देशभर में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। केंद्र सरकार के जनजाति कार्य मंत्रालय के आदि कर्मयोगी अभियान के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए कुल तीन कैटेगरी में झारखंड राज्य सहित दो जिले सरायकेला-खरसावां एवं पाकुड़ जिला को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित आदि कर्मयोगी अभियान के राष्ट्रीय सम्मेलन में दिया गया। आदि कर्मयोगी अभियान के तहत झारखंड राज्य को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन राज्य कैटेगरी में सम्मानित किया गया। यह सम्मान आदिवासी कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी ने राष्ट्रपति के हाथों ग्रहण किया। वहीं, सरायकेला-खरसावां जिला को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्...