पाकुड़, मई 24 -- सबसे दूर, सबसे पहले थीम पर आदि कर्मयोगी अभियान के तहत शनिवार को प्रखंड के जयनगरा एवं धर्मखांपाड़ा पंचायत में जनभागीदारी सप्ताह कार्यक्रम के छठे दिन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनसुनवाई एवं सेवा केंद्र पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम स्तर की समीक्षा की गई तथा लोगों को शैक्षणिक लाभों एवं बीमा योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। साथ ही ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई। जिसमें आयुषमान भारत कार्ड, बागवानी, आवास, पेंशन जैसी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया तथा उसका लाभ लेने की बात कही गई। यह भी पढ़ें- आदि कर्मयोगी जनभागीदारी अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित शिविर में उपस्थित सरकारी कर्मियों ने ग्रामीणों को जानकारी देते...