बोकारो, अक्टूबर 6 -- चंद्रपुरा। आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत विकास योजना का अनुमोदन करने हेतु विशेष ग्राम सभा का आयोजन चन्द्रपुरा के सिजुआ में किया गया। मुख्य रूप से मौजूद बीडीओ ईश्वर दयाल महतो ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान जनजातीय समुदायों में सेवा, समर्पण और संकल्प के माध्यम से जमीनी स्तर पर उत्तरदायी शासन को बढ़ावा देने और अंतिम छोर तक सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए एक राष्ट्रीय आंदोलन है। प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी निशांत कुमार अंबष्ट, मुखिया सरिता देवी, पंचायत सचिव राहुल कुमार मुर्मू आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...