पाकुड़, मई 23 -- सबसे दूर, सबसे पहले थीम पर आदि कर्मयोगी अभियान के तहत शुक्रवार को प्रखंड के शहरग्राम पंचायत के कालूपाड़ा गांव में जनभागीदारी सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुरज प्रकाश, मुखिया सुजाता हेम्ब्रम, पंचायत सचिव सौरभ सुमन, पंचायत सहायक सपन साहा, स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ, सहिया साथी, जेएसएलपीएस के कर्मी उपस्थित थे। बीडीओ ने गांव के लोगों के साथ गांव का भ्रमण किया। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी। जिसमें आयुषमान भारत कार्ड, बागवानी, आवास, पेंशन जैसी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया तथा उसका लाभ लेने की बात कही। यह भी पढ़ें- आदि कर्मयोगी अभियान के तहत कालूपाड़ा में शिविर बीडीओ ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बत...