प्रयागराज, मार्च 8 -- एमएनएनआईटी के यांत्रिक प्रौद्योगिकी विभाग के सेमिनार हाल में महिला दिवस पर 'ब्रह्मांड के सृजन में आदिशक्ति की शक्ति' विषय परष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव श्रीवास्तव, मुख्य अतिथि प्रो. संजय कुमार सामंत राय और विशिष्ट अतिथि प्रो. एचएस गोयल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि आदिशक्ति सृष्टि की मूल ऊर्जा है, जो ब्रह्मांड के संचालन और सृजन की आधारशिला है। मुख्य अतिथि प्रो. संजय कुमार सामंत राय ने महिला सशक्तीकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आकांक्षा शुक्ला सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...