अयोध्या, अप्रैल 11 -- बीकापुर। क्षेत्र में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान आचार्य प्रवीन कृष्ण प्रभु ने आदिशक्ति मां तारा की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। कथा के माध्यम से उन्होंने बताया कि जब सृष्टि में असंतुलन बढ़ा और असुरों का अत्याचार चरम पर पहुंच गया, तब आदिशक्ति ने मां तारा के रूप में अवतार लेकर देवताओं और भक्तों की रक्षा की। उन्होंने कहा कि 'तारा' का अर्थ होता है तारण करने वाली, यानी जो अपने भक्तों को हर संकट और भय से पार लगाती हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्तिमय वातावरण में मां तारा की महिमा का गुणगान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...