लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- नवरात्र के सातवें दिन भक्तों ने आदिशक्ति मां दुर्गा के सातवें कालरात्रि स्वरूप के दर्शन पूजन किए। मन्दिरों में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। मां के जयकारों से मन्दिर सुबह से देर रात तक गूंजते रहे। उधर घरों में भी भक्तों ने विधि विधान से पूजन किया और दुर्गा सप्तशती का पाठ करके आरती उतारकर मां से परिवार की तरक्की खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन की तैयारियां भी भक्तों कर ली हैं। गुरुवार को कन्या पूजन किया जाएगा। नवरात्र के सातवें दिन शहर के प्राचीन मां संकटा देवी मन्दिर में सबसे ज्यादा भक्तों की भीड़ उमड़ी। यहां सुबह पांच बजे से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। कतारों में लगे भक्तों के जयकारों से मन्दिर परिसर गूंजता रहा। अपनी बारी आने पर विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती उतारी। मन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.