आदिशक्ति की उपासना के लिए सजे देवी मंदिर
आजमगढ़, मार्च 18 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुवार से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र में देवी दुर्गा की आराधना के लिए मंदिर सजकर तैयार हो गए हैं। फूल-मालाओं के साथ ही देवी मंदिरों को बिजली के रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। बुधवार को दिनभर साफ-सफाई की जाती रही। रंग-रोगन के साथ ही मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर के चौक स्थित दक्षिणमुखी देवी मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया है। बुधवार को दिनभर यहां नवरात्र को लेकर तैयारी चलती रहीं। साफ-सफाई के साथ ही मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया है। पुजारी शरद तिवारी ने बताया कि नवरात्र को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भक्त बारी-बारी से कतार में लगकर पूजन करेंगे। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतार रहेगी। इसी तरह, शहर के बड़ादेव स्थित दुर्गा मंदिर, रैदोपुर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.