चाईबासा, अगस्त 5 -- गुवा, संवाददाता। आदिवासी हो समाज महासभा के संस्थापक अध्यक्ष सागु सामड की 91वीं जयंती सोमवार देर शाम को आदिवासी कल्याण केंद्र परिसर, किरीबुरू में मनाई गई। कार्यक्रम में आदिवासी हो समाज युवा महासभा, आदिवासी कल्याण केंद्र किरीबुरू, मेघाहातुबुरू प्रॉस्पेक्टिंग तथा आदिवासी हो समाज महिला महासभा के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। गोपी लागुरी ने कहा कि वे एक कुशल शिक्षक, समाजसेवी और दूरदर्शी व्यक्तित्व थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में शिक्षा, एकता तथा सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस यह भी पढ़ें- किरीबुरू में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई आदिवासी हो समाज महासभा के संस्थापक स्व. सागु साम...