बोकारो, सितम्बर 16 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। आदिवासी सेंगेल अभियान की एक बैठक पेटरवार स्थित प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में की गई, जिसकी अध्यक्षता पेटरवार सेंगेल संयोजक हरिश्चंद्र मुर्मू ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 21 सितंबर को पेटरवार में सेंगेल अभियान का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी सेंगेल कार्यकर्ताओं से उपस्थित होने का आह्वान किया गया। साथ ही कुर्मी एवं अन्य जातियां जो आदिवासी बनने के लिए आंदोलनरत हैं,उनको समर्थन करने वाले आदिवासी नेताओं का विरोध किया जाएगा। मौके पर आदिवासी सेंगेल अभियान के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू, मांझी परगना मंडवा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र मोहन मार्डी, सरना धर्म मंडवा प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार मुर्मू, हजारीबाग जोनल हेड विजय टुडू, बोकारो जिला महिला मोर्चा अ...