पाकुड़, जून 3 -- महेशपुर, एक संवाददाता। आदिवासी स्वशासन के नाम पर चालू माझी परगना आदि व्यवस्था में अविलंब जनतांत्रिक और संवैधानिक सुधार संबंधी मांग को लेकर बुधवार को आदिवासी सेंगेल अभियान के जिला अध्यक्ष लुबिन मरांडी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के नाम बीडीओ को आवेदन सौंपा। बीडीओ को सौंपे गए उपायुक्त के नाम मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि आदिवासी समाज में प्रचलित स्वशासन व्यवस्था, खासकर संताल समाज में चालू व्यवस्था स्वशासन की जगह स्वशोषण का प्रतीक बन चुका है। यह अब गुंडागर्दी और मनमानी का तानाशाही रूप ले चुका है। माझी परगना व्यवस्था संविधान और जनतंत्र विरोधी है। यह व्यवस्था वंशवादी है और अधिकांश माझी परगना के अगुआ अनपढ़, पियक्कड़ और मूर्ख हैं। देश दुनिया से बेखबर हैं। गांव के सभी लोगों द्वारा नही चुने जाते हैं। जनतांत्रिक व्...