रांची, नवम्बर 20 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। आदिवासी सरना बचाओ महारैली की ओर से झारखंड महाभिषेक चर्च के खिलाफ 23 नवंबर को प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें सरना समाज की कई संस्था से संबद्ध सदस्य व अन्य शामिल होंगे। संगठन की ओर से बताया गया कि पिछले दो साल से अवैध रूप से भीड़ जुटाकर बीमारी ठीक करने का झांसा देकर झारखंड महाभिषेक चर्च द्वारा धर्मांतरण का खेल चल रहा है। इसका विरोध होगा। संगठन की गुरुवार को हुई बैठक में आयोजन को लेकर चल रही तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन के सोमा उरांव, मेघा उरांव, संदीप उरांव, सोमा उरांव, हिन्दुवा उरांव, विश्कर्मा पहान व अन्य शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.