रांची, अप्रैल 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची के कोकर, भाभा नगर में आदिवासी महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक घटना पर आजसू पार्टी ने तीखा विरोध जताया है। पार्टी ने कहा है कि यह घटना निंदनीय है। सभ्य समाज में ऐसी घटना को स्वीकार नहीं किया जा सकता। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं केंद्रीय प्रवक्ता संजय मेहता ने कहा कि यह घटना पूरे झारखंड की इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। स्थानीय महिलाओं के विरोध के बाद ही पुलिस हरकत में आई है। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। पुलिस इस घटना की निष्पक्ष जांच करे और दोषियों पर शीघ्र कठोर कार्रवाई हो। दोषियों पर एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया जाए। दोषी चाहे किसी भी समुदाय का हो, उसे बख्शा न जाए। भोले-भाले आदिवासियों के सम्मान और गरिमा का ख्याल रखना हम सबका दायित...