हजारीबाग, जून 5 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। भारत जकात मांझी परगना महल के जिला अध्यक्ष राम जी बेसरा, सचिव मनोज मुर्मू समेत आदिवासी समाज के कई लोगों ने झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य से कल्याण विभाग से बकाया राशि के भुगतान कराने की मांग की है। मांग में कहा है कि बरकट्ठा में कल्याण विभाग से सत्र 2024- 25 में विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया। वहीं कार्य पूर्ण होने के बावजूद शेष राशि का भुगतान नहीं हुआ है। इससे आर्थिक समस्या हो रही है। वहीं सुप्रियो भट्टाचार्य ने भरोसा दिलाया कि इस समस्या को गंभीरता से लेकर जल्द ही समाधान किया जाएगा। रामजी बेसरा ने कहा कि राशि का पूर्ण भुगतान नहीं होने के कारण योजना के लाभुक समिति के समक्ष भुखमरी की विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। यह भी पढ़ें- वज्रपात की चपेट में आने से मवेशी की मौत

हिंदी हिन्...