गढ़वा, अगस्त 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। आगामी परिसीमन की संभावित प्रक्रिया और उसके झारखंड के आदिवासी समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर बुधवार को गढ़वा परिसदन भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, संवैधानिक अधिकार, पांचवीं अनुसूची क्षेत्रों की सुरक्षा तथा अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीटों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि परिसीमन के नाम पर आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व में किसी भी प्रकार की कमी स्वीकार नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...