रांची, मार्च 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। असम विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने नहरकटिया विधानसभा क्षेत्र के बेलबाड़ी व तिनखोंग विधानसभा क्षेत्र के छलमाड़ी बागान में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस राज्य के मुख्यमंत्री के पास 12 हजार बीघा बेनामी जमीन होने की चर्चा है, उसी राज्य में आदिवासी परिवारों को एक बीघा जमीन का भी पट्टा नहीं मिल पा रहा है। यह स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं, बल्कि चिंताजनक भी है। इससे स्पष्ट होता है कि सरकार की प्राथमिकताएं क्या हैं और आम आदिवासी परिवार किस प्रकार उपेक्षित हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि आज आदिवासियों की जमीन उद्योगपतियों को सौंपने की कोशिश की जा रही है, जबकि आदिवासी समाज की असली पहचान उनका जल, जंगल और जमीन है। जब तक जल-जंगल-जमीन सुरक्षित है, त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.