रांची, मार्च 15 -- मुरहू, प्रतिनिधि। खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने रविवार को मुरहू प्रखंड के इंदीपीढ़ी पंचायत अंतर्गत तपिंगसरा गांव में खेल मैदान निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी परंपरा के अनुसार हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक नृत्य और गीतों के साथ विधायक का भव्य स्वागत किया। गांव के पाहन और ग्राम प्रधान गौमया मुंडा ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर फीता काटा तथा नारियल फोड़कर खेल मैदान निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि खेल आदिवासी समाज की परंपरा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि मुंडा समाज में खेल की समृद्ध परंपरा है और यहां के युवाओं में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की क्षमता मौजूद है। उन्होंने कहा कि सरकार खेल को बढ़ावा द...