रांची, अप्रैल 22 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड मुख्यालय में आदिवासी कला केन्द्र व धूमकुड़िया भवन के लिए बुधवार को पाहनों और ग्राम प्रधानों के बीच वाद्ययंत्रों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुदीप गुडिया, जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया, प्रमुख रोहित सुरीन, उपप्रमुख संतोष कर, सीओ पूजा बिन्हा ने वाद्ययंत्रों का वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि जल, जंगल और जमीन से जुड़ी हमारी आदिवासी संस्कृति केवल परंपरा नहीं, बल्कि हमारी आत्मा और पहचान है। मांदर की थाप, नगाड़ा की गूंज और बांसुरी की मधुर धुन में हमारे पूर्वजों की विरासत, संघर्ष और गौरव की कहानी बसती है। यह भी पढ़ें- रनिया में वाद्य यंत्रों का किया गया वितरण आज इन वाद्य यंत्रों का वितरण केवल सामग्री का नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना को सश...