आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक बना बभनीतरी कोनमरवा का बोनस मेला
गिरडीह, जून 9 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड के बलहरा पंचायत अंतर्गत बभनीतरी कोनमरवा गांव में सोमवार को आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक बोनस मेला का भव्य आयोजन किया गया। मेले में आसपास के हलवईया, डगरनवा, कुंदा, बनमुरहा, गोबरदहा समेत कई गांवों से बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चे शामिल हुए। पूरे दिन गांव और आसपास का क्षेत्र पारंपरिक लोक संस्कृति, गीत-संगीत और उत्साह से सराबोर रहा। मेले में आदिवासी समाज के लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा और आभूषणों से सुसज्जित होकर पहुंचे। मांदर, ढोल और अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर थाप पर महिला-पुरुषों ने सामूहिक लोकगीत एवं पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। नृत्य मंडलियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सांस्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.