सराईकेला, जुलाई 22 -- खरसावां। कुचाई स्थित मुण्डा-मानकी सभागार में आदिवासी सामाजिक मंच, ग्रामसभा मंच, मानकी-मुण्डा संघ, आदिवासी हो महासभा, आदिवासी एकता मंच, जंगल बचाओ आंदोलन, सामुदायिक वन पालन समिति समेत विभिन्न संगठनों की संयुक्त बैठक सुखराम मुण्डा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सामाजिक एवं संवैधानिक अधिकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस कुचाई में सभी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में एक मंच से मनाया जाएगा। वहीं 27 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान रांची में ग्राम सभा मंच, झारखंड के नेतृत्व में लगभग 3 से 4 हजार ग्राम सभाओं की आमसभा आयोजित करने पर भी सहमति बनी।

बैठक का उद्देश्य बैठक को संबोधित करते सोहन लाल कुम्हार ने ...