गिरडीह, मार्च 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिले के एक प्लस टू हाई स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत एक आदिवासी विधवा महिला के साथ दुष्कर्म किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यूं तो घटना 02 मार्च 2026 की है पर 27 दिन बाद रविवार को पीड़िता ने इस संबंध में थाना में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी पीड़िता की लिखित शिकायत पर दर्ज की गई है। प्राथमिकी में पीड़िता के ही स्कूल के वोकेशनल टीचर राजेश रंजन को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। क्या है मामला: पीड़िता का कहना है कि वह जिले के एक प्लस टू हाई स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं। 02 मार्च 2026 को संध्या लगभग साढ़े चार बजे विद्यालय के प्रथम तल्ला पर स्थित कक्षा को वह बंद क...