पूर्णिया, जून 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएसए मैदान में चल रहे 75 वां जिला फुटबॉल लीग में शुक्रवार को आदिवासी यूनाइटेड और पूर्णिया एथलेटिक्स के बीच मैच खेला गया। जिसमें आदिवासी यूनाइटेड की टीम विजय रही। खेल के पहले हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ी के बीच काफी संघर्ष चला। बावजूद दोनों टीम पहले हाफ में बराबरी पर रही। दूसरे हॉफ के खेल में आदिवासी युनाईटेड के खिलाड़ी ने 40 वें मिनट में जर्सी नंबर 2 अमीन ने एक गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इस तरह आदिवासी यूनाइटेड ने पूर्णिया एथलेटिक्स को 1-0 से हरा दिया। मैच के निर्णायक रजनीश कुमार, अभिषेक मिश्रा, मनीष मुर्मू थे। यह भी पढ़ें- बक्सा घाट की टीम ने मीरगंज को 3-1 से हराया जानकारी टूर्नामेंट सचिव रीना ने दी। यह भी पढ़ें- जेएसए अंडर-14 फुटबॉल टूर्नामेंट में दूसरे दिन रामपुर ने जेएसए को 3-0 से...