देवघर, जून 8 -- आदिवासी युवा संगठन से जुड़े पालोजोरी व सारठ प्रखंड के आदिवासी समाज से जुड़े युवकों की एक बैठक पालोजोरी-सारठ मुख्य मार्ग पर अवस्थित बसाहा पहाड़ी की तलहटी में हुई। बैठक की अगुवाई जिप सदस्य दीपक मुर्मू व युवा नेता सुरेश मरांडी ने की। बैठक में दोनों प्रखंडो के दर्जनों युवाओं ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न प्रकार के सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इस क्रम में युवाओं ने संकल्प लिया कि आदिवासी समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है। प्रस्ताव लिया गया कि संगठन के माध्यम से युवा वर्ग लोगों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव का दौरा कर गांव में ही बैठक करते हुए समाज की बेहतरी व शिक्षा के महत्व के बारे में भी बताएंगे। बैठक में संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। बैठक में आदिवासी युवा संगठन से जुड़े ...