नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को मध्यप्रदेश के बालाघाट में हाल के दिनों में बीमारियों से 30 आदिवासी बच्चों की मृत्यु को बेहद चिंताजनक बताया। साथ ही आरोप लगाया कि यह राज्य की भाजपा सरकार की विफलता है। राहुल ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव को मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और प्रभावित क्षेत्र में जांच, इलाज तथा राहत उपलब्ध कराने की जरूरत है। उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए एक्स पर पोस्ट में कहा कि बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मृत्यु बेहद पीड़ादायक है। राहुल ने कहा कि घातक बीमारी के साथ पीने के पानी, पोषण और समय पर इलाज जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव बच्चों की जान ले रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि बच्चों की जिंदगी से समझौता नहीं हो सकता। खबरों के मुताबिक बालाघाट जिले के बैहर और बिरसा ब्...