रांची, अप्रैल 18 -- रातू, प्रतिनिधि। राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने शनिवार को केंद्र सरकार को पत्र लिखकर उरांव, मुंडा और संथाल समाज की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और विकास के लिए आदिवासी सांस्कृतिक कॉरिडोर बनाने की मांग की है। उन्होंने सांस्कृतिक धरोहरों के रूप में रोहतासगढ़, मुड़मा और मरांग बुरु जैसे महत्वपूर्ण स्थलों को शामिल करने का सुझाव दिया है। प्रस्ताव में इन स्थलों पर सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ संग्रहालय और शोध केंद्र की स्थापना पर जोर दिया गया है। इसके अलावा पर्यटन को बढ़ावा देने और इन स्थलों को राष्ट्रीय महत्व के स्मारक के रूप में मान्यता देने की भी मांग की गई है। माना जा रहा है कि इस पहल से आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे क्षेत्र के यु...