रांची, अगस्त 8 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय असरो में शनिवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक गीत-नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आदिवासी संस्कृति की मनमोहक झलक पेश की। इस दौरान शिक्षकों ने आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, रीति-रिवाज और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी दी। विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और परंपरा को संरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया गया। विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इधर, विद्यालय के लिपिक असीम अनुग्रह का राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय सड़ाम, बुढ़मू में स्थानांतरण होने पर विदाई दी गई। शिक्षकों ने उन्हें उपहार देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- आदिवासी संस्कृति हमारी समृद्ध विरासत...