देवघर, दिसम्बर 29 -- पालोजोरी के आदिवासी जागृति मंच के बैनर तले प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सोहराय मिलन समारोह का भव्य आयोजन होगा। इस सोहराय मिलन समारोह का आयोजन 6 जनवरी को पालोजोरी के प्रखंड मुख्यालय से सटे एवरग्रीन स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर आदिवासी जागृति मंच से जुड़े सदस्यों की एक बैठक कुंजबोना पंचायत के मुखिया लाल किशोर सोरेन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सोहराय मिलन समारोह के आयोजन को लेकर चर्चा हुई व कार्यक्रम की रूपरेखा तय हुई। तय किया गया कि कार्यक्रम के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों का जुटान इस मिलन समारोह में हो व विभिन्न गांव से आदिवासी समाज के लोग आदिवासी संस्कृति की वानगी पेश करें। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य, गान व कई परंपराओं का प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक के माध्यम से झारखंड सरकार द्वा...