साहिबगंज, जून 30 -- साहिबगंज। हूल दिवस पर मंगलवार को आदिवासी जागरण समिति की ओर से अध्यक्ष मानुएल मुर्मू के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने शहर के सिदो कान्हू स्टेडियम पहुंचकर अमर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वहां से जागरण समिति के सदस्य अमर शहीद सिदो कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह पहुंच शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किये। समिति के सदस्यों ने साहिबगंज से भोगनाडीह जाने के क्रम में रास्ते में हरिनचरा मोड़, बरहेट के तीन मुहाने मोड़ आदि पर भी पर स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया । कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष मनवेल मुर्मू के अलावा प्रधान किस्कू, सिरील हेम्ब्रम, सेबेस्टियन हेम्ब्रम, बेनेडिक्ट हेम्ब्रम, रामजीत हेम्ब्रम, मथियस बेसरा सहित अन्य सदस्यगण मौजूद थे। यह भी पढ़ें- भोगनाडीह में सादगी से मना ...