आदिवासी छात्र संघ के 26वें महा अधिवेशन में शामिल होने रांची रवाना हुए सैकड़ों लोग
रामगढ़, जुलाई 8 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। आदिवासी छात्र संघ के 26 वें महा अधिवेशन में भाग लेने के लिए बुधवार को रामगढ़ जिला से सैकड़ों की संख्या में लोग रांची स्थित शेख भिखारी स्टेडियम के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर छात्र संघ के पदाधिकारियों ने एक स्वर में अपनी बात रखते हुए कहा कि झारखंड राज्य में आदिवासियों की जमीन लगातार छीनी जा रही है, जो अत्यंत चिंताजनक विषय है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आदिवासी हितों की रक्षा के लिए सीएनटी (छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम) और एसपीटी (संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम) कानूनों को सख्ती से लागू किया जाना आवश्यक है। साथ ही जनगणना परिपत्र में सरना धर्म कोड को शामिल करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। पदाधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी कि यदि परिसीमन के माध्यम से आदिवासी आरक्षित विधायक और सांसदों की संख्या में क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.