रांची, मई 27 -- खूंटी, संवाददाता। आदिवासी समुदाय को वनवासी कहकर संबोधित करने संबंधी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान का खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी ने पुरजोर विरोध किया है। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी एवं आदिवासी कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में शहर के भगत सिंह चौक पर गृहमंत्री के बयान की घोर निंदा करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और विरोध-प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- अमित शाह के बयान से आदिवासियों की भावनाओं को ठेस पहुँची है :कांग्रेसविरोध प्रदर्शन का नेतृत्व विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा की उपस्थिति में किया गया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि विल्सन तोपनो ने की। इस अवसर पर विल्सन तोपनो ने कहा कि हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक समागम ...