भागलपुर, अगस्त 24 -- अकबरनगर, संवाददाता। श्रीरामगुलाम चौधरी क्रीड़ा प्रांगण, खेरैहिया में चल रहे भागलपुर जिला फुटबॉल लीग के सुपर-8 मुकाबले में रविवार को आदिवासी फुटबॉल क्लब और बीएसएफ भागलपुर की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में आदिवासी फुटबॉल क्लब ने फुटबॉल क्लब पीरपैंती को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में बीएसएफ भागलपुर ने गणगनियां टीम को 5-0 से पराजित किया। पहले मैच में आदिवासी फुटबॉल क्लब और फुटबॉल क्लब पीरपैंती के बीच मुकाबला हुआ। जीत के साथ आदिवासी फुटबॉल क्लब ने सेमीफाइनल की ओर अपना कदम बढ़ाया। दूसरे मुकाबले में बीएसएफ भागलपुर और गणगनियां की टीम आमने-सामने हुई। बीएसएफ के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गणगनियां को 5-0 से करारी शिकस्त दी। मैच का उद्घाटन ग्राम पंचायत खेरैहिया के उपमुखिया ...