सिमडेगा, मार्च 9 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित जगदीश बागे बगीचा में आदिवासी एकता मंच की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता आनंद मसीह तोपनो ने की। बैठक में कहा गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 मार्च को प्राकृतिक महापर्व सरहुल धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके सफल आयोजन और तैयारी को लेकर आगामी 15 मार्च को पुनः बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यह बैठक जयपाल सिंह खेल मैदान के बगल में दोपहर बारह बजे से आयोजित होगी। इसमें पहान, पुजार, महतो तथा समाज के प्रबुद्ध जनों से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मार्गदर्शन देने का अनुरोध किया गया है। बैठक में अनूप मिंज, जिप सदस्य बिरजो कंडुलना, सुधीर लुगुन, जगदीश बागे, अंथोनी सुरिन, प्रमोद पहान, कृपा हेमरोम, सीता कुमारी, हीरामनी मिंज, ग्लेडसन लुगुन आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्...