सिमडेगा, फरवरी 19 -- बानो, प्रतिनिधि। आदिवासी एकता मंच की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता आनंद मसीह तोपनो ने की। बैठक में 28 फरवरी को आदिवासी जागरूकता महाधिवेशन के आयोजन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में महाधिवेशन की तैयारियों को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं। कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से 23 फरवरी को पुनः बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मंच की ओर से सभी सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों से जागरुकता महादिधवेशन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...